श्री भक्तमाल १९ – श्री रामकृष्णदास जी | Shri Bhaktmal Katha Part 19 | Sri Ramkrishna das Ji

श्री भक्तमाल १९ – श्री रामकृष्णदास जी | Shri Bhaktmal Katha Part 19 | Sri Ramkrishna das Ji

संतो के श्रीमुख से निकला वाक्य सत्य ही होता है –

श्री गिरिराज गोवर्धन जी की तरहठी में एक सिद्ध गौड़ीय वैष्णव संत रहते थे श्री रामकृष्ण दास जी जिनको सभी श्री पंडित बाबा के नाम से जानते थे । एक ब्रजवासन स्त्री संत बाबा की सेवा करने रोज आती और उनको फल आदि दे जाती । बाबा किसी को कभी अपना शिष्य नहीं बनाते थे ।

एक बार वह भोली ब्रजवासन स्त्री बाबा के पास आकर बोली – बाबा ! मुझे कौन सा मंत्र जपना चाहिए ? बाबा ने पूछा – बेटी कौनसे कुल से हो ? कौनसे संप्रदाय से हो ?

उस स्त्री ने उत्तर दिया की बाबा मै तो वल्लभ कुल की हूँ। बाबा बोले – बेटी वल्लभ कुल में तो एक ही मंत्र जपा जाता है अष्टाक्षर मंत्र – श्री कृष्णः शरणम् मम , तुम भी यही जपा करो ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ब्रजवासन स्त्री बोली – बाबा ! यह नाम (कृष्ण) मेरे मुन्ना (बेटे) के चाचा अर्थात मेरे जेठ जी का है, मै नही जप सकती । मुझे लाज आती है । बाबा बोले – अच्छा फिर क्या जप सकती हो ?उनको क्या कहकर पुकारती हो ? स्त्री ने कहा – हम तो मुन्ना के चाचा ही कहते है उनको । बाबा बोले – तो तुम “मुन्ना के चाचा शरणम मम “ जपो परंतु रूप ध्यान और मन से स्मरण भगवान् श्रीकृष्ण का ही रखना ।

फिर बाबा बोले – अच्छा और क्या पूछना चाहती है बता ? स्त्री बोली – बाबा मेरे मन में एक इच्छा है की भगवान् मुझे बड़ी एकादशी के दिन ही अपने धाम लेकर जाए ।बाबा मुस्कुराये और बोले ठीक है ऐसा ही होगा । तू यह बताया हुआ नाम जप और अंदर से भाव स्मरण भगवान् का ही रखना । बाबा के शरीर छोडने के बाद जब वह स्त्री भी बूढी हो गयी और कुछ ही समय बाद जब बड़ी एकादशी आयी तो एकाएक एक नीला तेज प्रकट हुआ  ।

भगवान स्वयं उसे लेने आये और कहा की चल मेरे साथ, मै तुझे ले जाने आया हूँ । भगवान् ने याद दिलाया की तूने पंडित बाबा से इच्छा कही थी की इसी दिन भगवान् मुझे अपने धाम ले जाए । आज मै बाबा की वाणी सत्य करने आया हूं । मंत्र तो अजब गजब का था पर संत के मुख से निकल था, इसी मंत्र का स्मरण करती हुई वह स्त्री श्री भगवान् के साथ गोलोक धाम को चली गयी ।

 


Click here to download : Bhaktmal
Read More :

Narayanpedia पर आपको  सभी  देवी  देवताओ  की  नए  पुराने प्रसिद्ध  भजन और  कथाओं  के  Lyrics  मिलेंगे narayanpedia.com पर आप अपनी भाषा  में  Lyrics  पढ़  सकते  हो।