लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा lagan tumse laga baithe jo hoga dekha jaayega

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा ।
तुम्हे अपने बना बैठे, जो होगा देखा जाएगा ॥

कभी दुनिया से डरते थे, के छुप छुप याद करते थे ।
लो अब परदा उठा बैठे, जो होगा देखा जाएगा ॥

कभी यह ख्याल था दुनिया हमें बदनाम कर देगी ।
शर्म अब बेच खा बैठे, जो होगा देखा जाएगा ॥

दीवाने बन गए तेरे तो फिर दुनिया से क्या मतलब ।
तेरी गालिओ में आ बैठे, जो होगा देखा जाएगा ॥

You Should Also Read – श्याम चूड़ी बेचने आया 

You can watch the video – लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा